HomeHindi NewsCT 2025: PCB ने बीसीसीआई से मांगा लिखित में सबूत, कहा- हमें...

CT 2025: PCB ने बीसीसीआई से मांगा लिखित में सबूत, कहा- हमें लिखकर दे..

फरवरी- मार्च में पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही है। दरअसल यह तो तय है कि पाकिस्तान में 2025 फरवरी मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है लेकिन भारत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी या नहीं इसको लेकर लगातार संशय बना हुआ है। और अब पीसीबी यानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई से एक लिखित सबूत मांगा है।

पीसीबी ने बीसीसीआई की से की एक लिखित सबूत की मांग

दरअसल टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार यह खबर सामने आई है कि पीसीबी यानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई से एक लिखित सबूत मांगा है कि वह लिखित में यह दें कि भारत सरकार ने भारतीय टीम को पाकिस्तान भेजने से मना कर दिया है।

दरअसल इस तरह की खबरें सामने आ रही है कि भारत सरकार सुरक्षा कारणों के हवाले से टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने की परमिशन नहीं दे रहा है। हालांकि अब तक ना तो सरकार की तरफ से और ना ही बीसीसीआई की तरफ से किसी भी प्रकार का कोई भी ऐसा बड़ा बयान अब तक सामने नहीं आया है कि भारत चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान जाएगा या फिर भारत चैंपियन ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगा।

हाइब्रिड मॉडल पर हो सकती है चैंपियंस ट्रॉफी

हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में इस तरीके की खबरें भी सामने आई है कि जो मीटिंग 19 जुलाई को कोलंबो में होनी है उस मीटिंग में जय शाह हाइब्रिड मॉडल की बात चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर रख सकते हैं। अब सबको इंतजार उस मीटिंग का है जिसमें खबरें निकलकर सामने आएंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments