HomeHindi NewsCSK ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला

CSK ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2024 का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की प्लेइंग इलेवन की बात की जाए तो आज रचिन रविन्द्र की टीम में वापसी हो गई है और रिचर्ड ग्लीशन को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। अगर गुजरात टाइटंस की टीम की प्लेइंग इलेवन की बात की जाए तो आज कार्तिक त्यागी को खेलने का मौका मिला है और लिटिल को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

गुजरात टाइटंस की टीम के लिए आज का मुकाबला बेहद अहम है। अगर आज गुजरात टाइटंस की टीम जीत जाती है तो प्लेऑफ के रेस में बनी रहेगी। अगर नहीं जीतती है तो बाहर होने का खतरा बन जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments