HomeHindi NewsIPL मेगा ऑक्शन में इन दो खिलाड़ियों को टारगेट करने वाली है...

IPL मेगा ऑक्शन में इन दो खिलाड़ियों को टारगेट करने वाली है CSK की टीम

आईपीएल 2025 में मेगा ऑक्शन का आयोजन होना है। और इस मेगा ऑक्शन में एक बार फिर से हर फ्रेंचाइजी कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों पर दाव लगाना चाहेगी। और अब चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जिसमें यह कहा जा रहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस बार आईपीएल मेगा ऑक्शन में दो स्टार खिलाड़ियों पर टारगेट करने वाली है और वह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि गुजरात टाइटंस की टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी है और रविचंद्रन अश्विन है।

अश्विन और शमी को टारगेट करने वाली है चेन्नई की टीम

रिपोर्ट्स की बात करें तो आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स मेगा ऑक्शन में स्टार ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन और गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाज़ मोहम्मद शमी को किसी भी हाल में खरीदना चाहती है। हालांकि वो ऐसा तब ही कर सकेंगे जब ये दोनों ही खिलाड़ी अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी द्वारा मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन ना किए जाए।

आपको बता दें लेकिन ऐसा तभी हो पाएगा जब गुजरात टाइटंस की टीम मोहम्मद शमी को रिलीज करेगी या रिटेन नहीं करती है, या फिर राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिए खेलने वाले रविचंद्रन अश्विन को टीम रिलीज कर देती है। तो यह दोनों खिलाड़ी ऑक्शन में जा सकते हैं और वहां पर चेन्नई सुपर किंग्स इन दोनों को टारगेट कर सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments