HomeHindi NewsCSK की टीम को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ आईपीएल 2024...

CSK की टीम को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ आईपीएल 2024 से बाहर

आईपीएल 2024 का आगाज जल्द होने जा रहा है। लेकिन इस आगाज से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को एक बड़ा झटका लग गया है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज डेविन कॉन्वे चोट के कारण आईपीएल 2024 से बाहर हो गए हैं। और ये चेन्नई के लिए बड़ा झटका है।

अंगूठे में चोट की वजह से मई तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर रहेंगे कॉन्वे

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की बात की जाए तो डेविन कॉन्वे चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के शानदार सलामी बल्लेबाज रहे हैं। उनका रिकॉर्ड भी आईपीएल में काफी अच्छा है। ऐसे में उनकी गैर मौजूदगी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को खामियाजा भी उठाना पड़ सकता है।

डेविन कॉन्वे का फॉर्म पिछले कुछ समय से कुछ खास नहीं चल रहा था। लगातार वह हर फॉर्मेट में फ्लॉप हो रहे थे। ऐसे में आईपीएल एक अच्छा प्लेटफार्म था कि वह अपनी फॉर्म में वापसी कर पाए लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments