HomeHindi NewsEntertainmentविजय देवरकोंडा की फिल्म 'किंगडम' पर बवाल, भगवान का अपमान करने का...

विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ पर बवाल, भगवान का अपमान करने का आरोप

साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की नई फिल्म ‘किंगडम’ इन दिनों विवादों में घिर गई है। फिल्म के एक सीन और कुछ संवादों को लेकर हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताई है और उन पर भगवान का अपमान करने का आरोप लगाया है। इसमें श्रीलंकाई तमिलों को गलत दिखाया है। तमिलनाडु में कई जगहों पर प्रदर्शन हो रहे हैं और फिल्म पर तुरंत बैन लगाने की मांग की जा रही है।

विलन का नाम ‘मुरुगन’ रखा गया है, जो तमिलनाडु के सबसे पूजनीय देवताओं में से है। कुछ संवाद भी ऐसे हैं जो धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं। सोशल मीडिया पर भी ‘बॉयकॉट किंगडम’ ट्रेंड कर रहा है और लोग विजय देवरकोंडा और फिल्म के मेकर्स पर जमकर निशाना साध रहे हैं।

विरोध कर रहे हिंदू संगठनों का कहना है कि यह फिल्म जानबूझकर हिंदू धर्म की मान्यताओं और देवी-देवताओं का अपमान कर रही है। उनका आरोप है कि फिल्म में एक खास समुदाय की भावनाओं को भड़काने की कोशिश की गई है। इन संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर फिल्म से विवादित दृश्य नहीं हटाए गए तो वे राज्य भर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

हालांकि, फिल्म के निर्माताओं ने अभी तक इस विवाद पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन विजय देवरकोंडा के प्रशंसकों ने उनके समर्थन में मोर्चा खोल दिया है। उनका कहना है कि यह फिल्म एक काल्पनिक कहानी है और इसे बेवजह धार्मिक रंग दिया जा रहा है।

तमिलनाडु में फिल्म को लेकर बढ़ता विवाद अब एक राजनीतिक मुद्दा बनता जा रहा है। कुछ राजनीतिक दलों ने भी इस मुद्दे पर बयान जारी किया है और सरकार से इस पर ध्यान देने की अपील की है। फिल्म को लेकर उठे इस विवाद से इसकी कमाई पर भी असर पड़ने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments