कांग्रेस का गढ़ रही उप्र की अमेठी और रायबरेली सीट से उम्मीदवारों का फैसला आज सीईसी बैठक में हो सकता है। अमेठी से पिछली बार राहुल गांधी चुनाव हार गए थे, जबकि सोनिया गांधी राज्यसभा में जा चुकी हैं। ऐसे में राहुल को अमेठी से और प्रियंका को रायबरेली से उतारने की चर्चा है। प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा भी अमेठी से टिकट मांग चुके हैं। ऐसे में रात में होने वाली मीटिंग में ऐलान हो सकता है। नए चेहरों को भी पार्टी मौका दे सकती है।


