HomeHindi NewsDelhi Newsघोषणा पत्र नहीं न्याय पत्र जारी करेगी कांग्रेस.. यह होंगे वादे

घोषणा पत्र नहीं न्याय पत्र जारी करेगी कांग्रेस.. यह होंगे वादे

कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने बताया कि आज सीडब्ल्यूसी की जो बैठक हुई, वह सिर्फ घोषणा पत्र के लिए नहीं बल्कि हमारे न्याय पत्र के लिए है। बीजेपी के पिछले 10 साल के अन्याय काल से देश को मुक्ति दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी तैयार है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने बीते दिनों में 5 न्याय को लेकर 25 गारंटियों की घोषणा की है। बैठक में इन गारंटियों के साथ-साथ आर्थिक नीति, विदेश नीति, संविधान संरक्षण, पर्यावरण व देशहित से जुड़े कई अन्य न्याय के एजेंडे पर भी बातचीत हुई है।
कई मुद्दों पर हुई चर्चा
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि आज सीडब्ल्यूसी की घोषणा पत्र की बैठक हुई। हमने अनेक मुद्दों पर चर्चा की है और जो गारंटी मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने बार-बार बोला है, उसे हमने एक अमलीजामा पहनाया है। वंचित वर्गों के लिए कांग्रेस पार्टी समर्पित है। पायलट ने कहा कि हम अपने घोषणा पत्र में देश के हालात का विवरण भी करेंगे। हम बताएंगे कि आने वाले समय में जब इंडिया गठबंधन जीत कर आएगी तो किस प्रकार से अर्थव्यवस्था, किसान, बेरोजगार, नौजवान के लिए काम करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments