HomeHindi NewsChhattisgarh Newsकांग्रेस बोली, मोदी को मिले निशान-ए-पाकिस्तान.. सीएम साय की दोटूक, राजनीति मत...

कांग्रेस बोली, मोदी को मिले निशान-ए-पाकिस्तान.. सीएम साय की दोटूक, राजनीति मत करो

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कल कहा था कि एस जयशंकर की सूचना के कारण ही अजहर मसूद और हाफिज सईद बच गए। उन्होंने यह भी कहा कि बताओ हिंदुस्तान के कितने विमान गिरे। इस पर भाजपा नेता अमित मालवीय ने एक्स पर पोस्ट कहा कि राहुल को यह पूछना चाहिए कि पाकिस्तान के कितने विमान गिरे। अब इस पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि हम इस देश के राजनीतिक नेतृत्व से पूछना चाहते हैं कि आपने पाकिस्तान को पहले से सूचित किया, क्या यही कारण है कि अजहर मसूद और हाफिज सईद बच पाए? जहां तक निशान-ए-पाकिस्तान का सवाल है, उनके नेता मोरारजी देसाई एकमात्र भारतीय राजनेता थे जिन्हें यह सम्मान दिया गया था। कुछ और लोग निशान-ए-पाकिस्तान के हकदार हैं, जैसे लाल कृष्ण आडवाणी और वह व्यक्ति जो बिना बुलाए नवाज शरीफ के साथ बिरयानी खाने चला गए।

पूरी दुनिया ने देखी है ताकत

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हमारे देश की माताओं-बहनों का सिंदूर उजाडऩे का काम पाकिस्तानी आतंकवादियों ने किया और प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में हमारे वीर जवानों ने उसका बदला लिया है। आतंकवादियों के ठिकानों को चिह्नित करके उन्हें नष्ट करने का काम किया है। यह पूरी दुनिया ने देखा है। मैं समझता हूं कि ऐसे समय में राजनीति नहीं करनी चाहिए, पूरे देश एकसाथ दिखना चाहिए।

सर्वदलीय बैठक बुलाकर सेटल करना चाहिए

आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई को प्रदर्शित करने के लिए प्रमुख साझेदार देशों का दौरा करने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों पर आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि मैं हमेशा से यह मानता हूं कि यह देश का मिशन (ऑपरेशन सिंदूर) था लेकिन हमने इस मिशन में केंद्र सरकार की उदारता का अभाव देखा है। लेकिन अब सभी चीजों को विराम देते हुए अगर संभव हो तो सरकार को एक सर्वदलीय बैठक बुलाकर इसे सेटल करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments