HomeHindi NewsDelhi Newsकांग्रेस बोली-भगवंत मान ने सही कहा.. भाजपा ने पूछा-रोजगार क्यों नहीं दिया?

कांग्रेस बोली-भगवंत मान ने सही कहा.. भाजपा ने पूछा-रोजगार क्यों नहीं दिया?

अमेरिका से आने वाले अवैध अप्रवासी भारतीयों पर राजनीति तेज हो गई है। अमेरिका का विमान 119 निर्वासित भारतीयों को लेकर आज रात अमृतसर पहुंचेगा। दूसरी उड़ान भी कल रात को अमृतसर में ही उतरेगी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि विदेश मंत्रालय बताए कि विमान उतारने के लिए अमृतसर को किस मानदंड के आधार पर चुना गया। पंजाब को बदनाम करने के लिए अमृतसर का चयन करते हैं। उन्होंने पूछा कि क्या ट्रंप ने यही तोहफा भारत के लिए भेजा है? उनके इस बयान को कांग्रेस ने सही ठहराया है तो भाजपा ने पलटवार करते हुए पंजाब सरकार पर रोजगार नहीं देने का आरोप लगाया है।

विमान दिल्ली में भी लैंड कर सकता था : मनीष तिवारी

अमेरिका से अवैध भारतीय अप्रवासियों को अमृतसर ले जाने वाली फ्लाइट के संबंध में मान के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि बुनियादी बात यह है कि जो लोग अमेरिका गए थे, चाहे वो पंजाब से थे या गुजरात से या हरियाणा से, सभी आर्थिक मौके के लिए अमेरिका गए थे। भगवंत मान की बात बिल्कुल सही है कि उनको पंजाब क्यों लाया जा रहा है? यह विमान दिल्ली में भी लैंड कर सकता था। आप यह संदेश देना चाहते हैं कि जो लोग बाहर जाते हैं वो सिर्फ पंजाब से जाते हैं।

पंजाब को बर्बाद करने का काम किया : सिरसा

भगवंत मान के बयान पर भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि पंजाब के युवाओं ने अमेरिका जाने के लिए अपनी जमीनें बेचीं। ट्रैवल एजेंटों ने उन्हें लूटा और अवैध रास्तों से भेजा। भगवंत मान की सरकार और पुलिस ट्रैवल एजेंटों से पैसे लेती रही। उन्होंने हजारों लोगों को बेरोजगार कर दिया। आम आदमी पार्टी को सोचना चाहिए कि उन्होंने किस तरह से पंजाब को बर्बाद करने का काम किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments