HomeHindi NewsDelhi Newsराहुल गांधी से कांग्रेस के लोग ही कांप रहे.. प्रियंका गांधी के...

राहुल गांधी से कांग्रेस के लोग ही कांप रहे.. प्रियंका गांधी के बयान पर बीजेपी का तंज

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि प्रियंका गांधी कह रही हैं कि लोग राहुल गांधी को देखकर कांपते हैं। इस बात से मैं भी सहमत हूं। कांग्रेस के लोग बहुत कांपते हैं। इतना कांपते हैं कि उन्होंने राहुल गांधी से विनती की है कि आप दिल्ली में भाषण मत दीजिए, वरना आप जीतने लग जाएगी। उनसे उन्हीं की पार्टी के लोग कांपते हैं।

यह बोली थीं प्रियंका

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कर्नाटक के बेलगाव में जय बापू, जय आंबेडकर, जय संविधान रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि 2024 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता ने बीजेपी को सबक सिखा दिया। इसलिए मोदी जी घबरा गए हैं। जब चुनाव के बाद संसद में गए तो संविधान को माथे से लगाया। वहीं राहुल गांधी रोज संविधान के लिए लड़ते हैं, वो इसके लिए जान देने के लिए भी तैयार हैं। इसीलिए ये सरकार राहुल गांधी से डरती है। उनको देखकर कांपती है। यही वजह है कि उनके खिलाफ कई मामले दर्ज करा दिए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments