HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी.. ये दी गारंटियां, किए...

हरियाणा के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी.. ये दी गारंटियां, किए कई बड़े वादे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली में हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणापत्र के रूप में पार्टी की 7 गारंटियां जारी कीं। इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान भी मौजूद रहे।

ये किए बड़े वादे

  • कांग्रेस ने वादा किया है कि हरियाणा में सभी महिलाओं (18-60 आयु) को 2,000 रुपये हर महीने दिए जाएंगे।
  • प्रदेश में लोगों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाएगा।
  • बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं को 6,000 रुपए पेंशन दी जाएगी।
  • कांग्रेस ने वादा किया कि सरकार बनने पर कर्मचारियों के लिए ओपीएस को लागू किया जाएगा।
  • कांग्रेस सरकार विभागों में 2 लाख पक्की भर्तियां करेगी, हरियाणा को नशा मुक्त बनाएगी और तस्करों पर नकेल कसेगी।
  • राजस्थान की तर्ज पर कांग्रेस सरकार 25 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज देगी। यह चिरंजीवी योजना के तहत किया जाएगा।
  • प्रदेश के लोगों को महंगाई से राहत के लिए 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी।
  • 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट व पक्का मकान देने की योजना फिर से शुरू की जाएगी।
  • कांग्रेस सरकार किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी देगी। किसानों को तुरंत मुआवजे का प्रावधान किया जाएगा।
  • ओबीसी की क्रीमीलेयर सीमा को बढ़ाकर 10 लाख रुपये किया जाएगा। सभी जातियों की जनसंख्या पता लगाने के लिए जातिगत सर्वे करवाया जाएगा।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments