HomeHindi NewsHimachal Newsकांग्रेस नेता तजिंदर पाल का इस्तीफा.. भाजपा में हुए शामिल

कांग्रेस नेता तजिंदर पाल का इस्तीफा.. भाजपा में हुए शामिल

हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी कांग्रेस नेता तजिंदर पाल सिंह बिट्टू इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि मैंने कांग्रेस में 35 साल लगाए हैं और मुझे लगता है कि पार्टी मुद्दों से भटक चुकी है। मैंने पंजाब के भले के लिए सोचा और भाजपा ज्वाइन की। पंजाब में अगर कोई सही विकल्प है, तो वह भाजपा है। वहीं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि हाईकमान को तय करना है कि वे किस कारण से बाहर गए हैं, उनकी क्या नाराजगी थी। कोई दूसरा सह प्रभारी बनाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments