HomeHindi Newsदिल्ली पहुंच रहे कांग्रेस नेता कमलनाथ.. BJP ज्वॉइन करने के हैं आसार

दिल्ली पहुंच रहे कांग्रेस नेता कमलनाथ.. BJP ज्वॉइन करने के हैं आसार

44 साल से कांग्रेस के साथ खड़े रहे मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आज दोपहर 3 बजे दिल्ली पहुंच रहे हैं। उनके साथ सांसद पुत्र नकुल नाथ भी रहेंगे। माना जा रहा है कि वे बीजेपी ज्वॉइन कर सकते हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भी इसका स्वागत कर चुके हैं। कमलनाथ पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस से नाराज हैं। ऐसे में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बीच वे भाजपा का दामन थाम सकते हैं। हालांकि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इससे इंकार किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments