HomeHindi NewsDelhi Newsकांग्रेस रच रही साजिशें, देश को बचाना है.. पीएम मोदी ने लगाए...

कांग्रेस रच रही साजिशें, देश को बचाना है.. पीएम मोदी ने लगाए ये आरोप

बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस से देश को, देश के हर नागरिकों को, हमारे युवाओं के भविष्य को बचाना भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। कांग्रेस अस्थिरता, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण की जननी है। आज भी ये लोग अस्थिरता पैदा करने के लिए नई-नई साजिशें कर रहे हैं। कांग्रेस के पास विकास का एजेंडा नहीं है। वे देश को भाषा, क्षेत्र के आधार पर बांटने में लगे हैं। मोदी ने कहा कि हमारा वादा है विकसित भारत का। इन लोगों ने स्वीकार कर लिया है कि ये लोग भारत को विकसित नहीं बना सकते। हमने तीसरे टर्म में भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनाने का संकल्प लिया है और यह मोदी की गारंटी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments