HomeHindi NewsChhattisgarh Newsहरियाणा में कांग्रेस का जबरदस्त चुनावी माहौल.. छग के पूर्व सीएम भूपेश...

हरियाणा में कांग्रेस का जबरदस्त चुनावी माहौल.. छग के पूर्व सीएम भूपेश बघेल का दावा

हरियाणा विधानसभा चुनाव पर कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि हरियाणा में जबरदस्त चुनावी माहौल है। प्रदेश की जनता ने तय कर लिया है कि बीजेपी की कुशासन को उखाड़ फेंकना है, क्योंकि लंबे समय से चल रहे किसान आंदोलन, अग्निवीर योजना से युवाओं के साथ जो छल किया गया उससे लोग परेशान हैं। भ्रष्टाचार और अफसरशाही से लोग बेहद परेशान हैं। इसलिए लोगों ने परिवर्तन का मन बना लिया है। चुनाव में जो मतदान होगा वो बीजेपी क खिलाफ होगा।

रेवाड़ी में की थी सभा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरियाणा की रेवाड़ी विधानसभा के उत्तम नगर से कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीव राव के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर कांग्रेस को विजयी बनाने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जनता भाजपा की कुनीतियों के खिलाफ खुद लड़ाई लड़ रही है। हरियाणा में इस बार कांग्रेस की सुनामी आने वाली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments