HomeHindi NewsGujarat Newsगुजरात में कांग्रेस को लगा जोर का झटका.. अर्जुन मोढवाडिया-अंबरीश डेर भाजपा...

गुजरात में कांग्रेस को लगा जोर का झटका.. अर्जुन मोढवाडिया-अंबरीश डेर भाजपा में शामिल

गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्जुन मोढवाडिया, अंबरीश डेर और अन्य ने कल कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। वे सभी आज राज्य भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए। अर्जुन मोढवाडिया कई सालों से मोदी के समय भी गुजरात में कांग्रेस का चेहरा रहे हैं। वहीं अंबरीश गुजरात के कार्यवाहक अध्यक्ष थे। ऐसे में दोनों के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को झटका लगा है। इससे पहले भी अल्पेश ठाकोर, हार्दिक पटेल जैसे कई नेता और विधायक भाजपा का दामन थाम चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments