More
    HomeHindi Newsकांग्रेस का चीन के साथ करार का इजहार.. सैम पित्रोदा के इस...

    कांग्रेस का चीन के साथ करार का इजहार.. सैम पित्रोदा के इस बयान पर भडक़ी भाजपा

    इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सैम पित्रोदा भले ही अमेरिका में रहते हों, लेकिन और उनका बयान कांग्रेस की मुसीबतें बढ़ाते रहे हैं। इस बार उन्होंने भारत-चीन के मुद्दे पर ही बयानबाजी कर दी। उन्होंने कहा कि चीन भारत का दुश्मन नहीं है।चीन से खतरे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है। भाजपा ने पलटवार करते हुए आरोपों की झड़ी ही लगा दी और कहा कि कांग्रेस का चीन के साथ करार का इजहार पित्रोदा ने कर दिया है।

    मानसिकता बदलने की जरूरत

    पित्रोदा ने कहा कि भारत को चीन को दुश्मन मानना बंद कर देना चाहिए। भारत का चीन के साथ दृष्टिकोण हमेशा टकरावपूर्ण रहा है। अब समय आ गया है कि देशों को एक-दूसरे से सहयोग करना चाहिए, न कि टकराव। हमें इस मानसिकता को बदलने की जरूरत है और यह मानना बंद करना होगा कि चीन दुश्मन है।

    कांग्रेस के थिंकटैंक रहे हैं पित्रोदा

    गौरतलब है कि सैम पित्रोदा पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी के अच्छे मित्र थे और वे कांग्रेस का थिंकटैंक माने जाते रहे हैं। वे राहुल के मार्गदर्शक भी रहे हैं। यही वजह है कि अक्सर चुनावों में उनके बयान कांग्रेस के लिए मुसीबत बनते रहे हैं। यही वजह है कि 2024 के संपत्ति संबंधी बयान पर कांग्रेस ने उन्हें इंडियन ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष के पद से हटा दिया था।

    ऐसे बयान राहुल गांधी भी विदेश में दे चुके हैं

    पित्रोदा की टिप्पणी पर भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के चीन के साथ हुए करार का इजहार सैम पित्रोदा ने दिनदहाड़े कर दिया है। गंभीर बात तो ये है कि जिस प्रकार की बात सैम पित्रोदा ने कही है, वह भारत की अस्मिता, कूटनीति और संप्रभुता पर बहुत गहरा आघात है। इसी प्रकार के कई बयान राहुल गांधी भी विदेश में दे चुके हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपने विदेश दौरे पर कहा था कि चीन ने बेरोजगारी की समस्या को बहुत अच्छे से दूर किया है। गलवान में हमारे 20 सैनिक शहीद हो गए और उसके बाद आपके ओवरसीज के पूर्वअध्यक्ष इस प्रकार की भाषा बोलता हैं तो यह निंदनीय है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments