HomeHindi NewsHaryanaएक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं कांग्रेस-आप.. सीएम नायब सिंह ने बताई...

एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं कांग्रेस-आप.. सीएम नायब सिंह ने बताई ये समानता

आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में विधानसभा चुनाव लडऩे का ऐलान कर दिया है। इस फैसले पर अब हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह की प्रतिक्रिया भी आ गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार का इंजन मजबूत है और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूती से तीसरी बार बड़े जनादेश के साथ सरकार बना रहे हैं। सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ये दोनों एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। दोनों मिले हुए हैं और दोनों झूठ बोलते हैं। उन्होंने कहा कि झूठ का सहारा लेकर ये काम करते हैं।

हरियाणा के लोग समझ रहे हैं

सीएम नायब सिंह ने कहा कि पानी की आवश्यकता है। हमारे हरियाणा के अंदर लाखों एकड भूमि जो उस पानी का इंतजार कर रही है और हम लगातार इस बात को कह भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अभी यहां आ जाते हैं और वादा भी करते हैं लेकिन वहां जा करके मुकर जाते हैं। दो-दो चेहरे यहां पर दिखाई देते हैं। हरियाणा के लोग अब समझ रहे हैंं। उनका इशारा पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments