HomeHindi Newsअल्मोड़ा हादसे पर फैलाया गया भ्रम.. सीएम ने कहा कि-हमने एयर लिफ्ट...

अल्मोड़ा हादसे पर फैलाया गया भ्रम.. सीएम ने कहा कि-हमने एयर लिफ्ट किया

अल्मोड़ा में हुए दु:खद सडक़ हादसे के बाद कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा यह भ्रम फैलाने का प्रयास किया गया कि सरकार ने हेली सेवा का लाभ नहीं दिया और गंभीर रूप से घायलों को समय पर इलाज नहीं मिल सका। जबकि यह सरासर ग़लत है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्यों में पूरी तत्परता से जुटे बचाव दलों ने घायल मरीजों को शासन के निर्देश पर प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद सबसे पहले उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी चिकित्सा संस्थानों तक भेजा। यदि किसी मरीज की हालत गंभीर थी तो उन्हें एयर लिफ़्ट कर उच्चतम चिकित्सा केंद्रों में पहुंचाने की प्रक्रिया भी शुरू की गई। सीएम ने इसका वीडियो और फोटो पोस्ट करते हुए भ्रामक जानकारी का खंडन किया है।

सरकार ने हादसे के दौरान समन्वित प्रयास किया

सीएम धामी ने कहा कि प्रशासन ने सभी उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग किया, ताकि घायल व्यक्तियों को शीघ्रतम और सर्वोत्तम इलाज मिल सके। सरकार ने हादसे के दौरान घटनास्थल से लेकर अस्पतालों तक, हर स्तर पर एक समन्वित प्रयास किया।

मिलकर मजबूत राहत अभियान चलाया

स्थानीय युवाओं, राहत दल, पुलिस और चिकित्सा दल ने मिलकर एक मजबूत राहत अभियान चलाया और हर मरीज का सही समय पर इलाज सुनिश्चित किया।

अफवाह से दूर रहें नागरिक

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपील कि राज्य के सभी नागरिकों से निवेदन है कि वे किसी भी अफवाह या भ्रामक जानकारी से दूर रहें। हमारा कर्तव्य है कि हम मिलकर समाज में सकारात्मकता और सत्य को बढ़ावा दें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments