HomeHindi Newsगांव से निकलकर हमारी बेटियां विश्व में अपना लोहा मनवा रही हैं...

गांव से निकलकर हमारी बेटियां विश्व में अपना लोहा मनवा रही हैं : विधानसभा अध्यक्ष

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने शशिधर भट्ट स्टेडिय गाड़ीघाट कोटद्वार में हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर आयोजित खेल महोत्सव में हॉकी प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाडिय़ों और आयोजक समिति को सम्मानित किया। विधानसभा अध्यक्ष ने पेरिस में 2024 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में भारत के लिए महिला 5000 मीटर स्पर्धा में प्रतिनिधित्व कर चुकी अंकिता ध्यानी को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह हम सब के लिए गर्व की बात है कि एक छोटे से गांव से निकलकर हमारी लड़कियां आज विश्व में अपना लोहा मनवा रही हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने पूर्व खिलाड़ी वॉलीबॉल धीरेंद्र कंडारी, फुटबॉल सुनील रावत, बॉक्सिंग मनोज सिंह, बैडमिंटन बरूण भट्ट जी को भी खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया। विधानसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर स्टेडियम का भी निरीक्षण किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments