HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा में आकर देख लें रामराज्य.. सीएम मनोहर लाल ने की बड़ी...

हरियाणा में आकर देख लें रामराज्य.. सीएम मनोहर लाल ने की बड़ी बात

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल दिल्ली आए तो यहां एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि आजकल रामराज्य की बहुत चर्चा है। अगर किसी को हरियाणा में आकर रामराज्य देखना हो तो वो देख सकता है। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि 9 वर्ष पूर्व जब हमने राज्य में काम करना शुरू किया था, तो उससे पहले प्रदेश में नौकरियां बिकती थीं। इसके साथ ही तबादलों में धांधली होती थी। आज हमने उस भ्रष्टाचारी व्यवस्था को पूरी तरह बदल दिया है। सीएम ने कहा कि हरियाणा आज दुनियाभर के निवेशकों की पहली पसंद बन गया है। हमारे राज्य में इंडस्ट्री बढ़ रही है, एक्सपोर्ट बढ़ रहा है और रोजगार भी लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी से मैंने बहुत कुछ सीखा है और हरियाणा में हमारी सरकार ने करप्शन, क्राइम और कास्ट पॉलिटिक्स को खत्म करने का काम किया है।
अमित शाह से मिले मनोहर लाल
दिल्ली की यात्रा के दौरान सीएम मनोहर लाल न केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। मनोहर लाल ने कहा कि इस अवसर पर उनके साथ लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी हरियाणा की तैयारियों, संगठनात्मक विषयों एवं प्रदेश के विकास से संबंधित अनेक विषयों पर चर्चा की। मनोहर लाल ने इस बार हरियाणा में सभी 11 सीटें जीतने लक्ष्य रखा है। अमित शाह से उन्होंने जमीनी स्थिति और आगे की रणनीति पर चर्चा की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments