HomeHindi Newsसीएम के काफिले को मारी टक्कर.. ASI सहित 3 की मौत, 7...

सीएम के काफिले को मारी टक्कर.. ASI सहित 3 की मौत, 7 घायल

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा के काफिले के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद इलाज के दौरान एएसआई सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई। इसके साथ ही काफिले को टक्कर मारने वाली टैक्सी में सवार 2 लोगों की मौत भी हो गई है। इस हादसे में 7 लोग घायल हुए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ऐहतियाती कदम उठा रही है।

पुलिस की चेतावनी नहीं मानी और काफिले की तरफ मोड़ दिया

इस हादसे पर जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने बताया कि सीएम के काफिले के मूवमेंट के दौरान प्रताप नगर इलाके में पुलिस के इशारा करने के बावजूद एक टैक्सी कार ने पुलिस की चेतावनी नहीं मानी और काफिले की तरफ बहुत तेजी मोड़ दिया। तब काफिला चौराहे से निकल रहा था। काफिले के सबसे आगे जा रही वॉर्निंग कार से उसकी टक्कर हुई और उस टक्कर में दोनों गाडिय़ां असंतुलित होकर एक स्लिप लाइन की तरफ घुस गईं। उन्होंने बताया कि पीछे से आ रही एक पायलट कार भी बेकाबू हुई और डिवाइडर पर चढ़ गई। उस दौरान दोनों गाडिय़ों पर सवार पुलिस अधिकारी और जवान घायल हो गए और मौके पर चौराहे पर तैनात एएसआई गंभीर रूप से घायल हुआ। कुल 7 घायल लोगों को अस्पताल भेजा गया। सीएम भजनलाल ने खुद अपने वाहन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

एएसआई की अस्पताल में गई जान

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान ट्रैफिक पुलिस में तैनात हमारे एक एएसआई की इलाज के दौरान जान चली गई। सीएम ने उनके निधन पर शोक जताया है। टैक्सी में दो लोग सवार थे जिनकी पहचान हो गई है। एक मूल रूप से करौली जिले का रहने वाला है और दूसरा मूल रूप से दौसा जिले का रहने वाला है। उनका आज निधन हो गया। वह मूल रूप से नीमराणा के पास एक गांव माजरा का रहने वाले हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments