HomeHindi Newsउपचुनाव के बीच अयोध्या जाएंगे सीएम योगी, रामलला के दरबार में लगाएंगे...

उपचुनाव के बीच अयोध्या जाएंगे सीएम योगी, रामलला के दरबार में लगाएंगे हाजिरी

उत्तर प्रदेश में उपचुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में लगातार पांच दिन तक सभाएं कर माहौल बनाया। सोमवार से चुनाव प्रचार थमने के बाद अब बुधवार, 20 नवंबर को मतदान होगा। मतदान के दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में रहेंगे। वे रामलला के दरबार में हाजिरी लगाएंगे और अयोध्या में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी उनके आगमन की तैयारियों में व्यस्त हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments