HomeHindi NewsChhattisgarh NewsCM विष्णु देव साय ने रायपुर में 'द साबरमती रिपोर्ट' देखी, कलाकारों...

CM विष्णु देव साय ने रायपुर में ‘द साबरमती रिपोर्ट’ देखी, कलाकारों और फिल्म टीम को दी बधाई

आज राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रिमंडल के साथियों, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, परिजनों और ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म के निर्माता व कलाकारों के साथ यह फिल्म देखी। उन्होंने फिल्म में सच्चाई को साहसिक और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के प्रयास की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म उस तात्कालिक व्यवस्था की सच्चाई को उजागर करती है, जो झूठे नैरेटिव के माध्यम से सत्य को दबाने का प्रयास करती थी। फिल्म में शानदार भूमिका निभाने वाले सभी कलाकारों को उन्होंने हार्दिक बधाई दी और दर्शकों से आग्रह किया कि इस फिल्म को परिवार के साथ जरूर देखें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments