HomeHindi NewsChhattisgarh Newsसीएम विष्णु देव साय ने उठाई कांवड़ .. हेलीकॉप्टर से भी कर...

सीएम विष्णु देव साय ने उठाई कांवड़ .. हेलीकॉप्टर से भी कर चुके हैं पुष्प वर्षा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुढियारी स्थित मारुती मंगलम भवन में आयोजित विशाल कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। उनके साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष रमन सिंह और विधायक राजेश मूणत भी साथ में शामिल थे। सीएम ने खुद कावड़ उठाई तो शिव भक्तों का उत्साह बढ़ गया। सीएम इससे पहले कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर चुके हैं।

प्रदेश वासियों की सुख – समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री साय ने उपस्थित श्रद्धालुओं और कांवड़ियों से कहा कि पवित्र सावन मास में मुझे बाबा भोरमदेव के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। यह मंत्र मुग्ध कर देने वाला अवसर था। हमने कांवड़ियों पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की थी। पूरे यात्रा मार्ग में शिव भक्त कांवड़ियों का उत्साह छलक रहा था। मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख – समृद्धि की कामना करते हुए सभी को कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments