HomeHindi NewsChhattisgarh Newsसीएम विष्णु देव साय ने की मदद तो न्यूजीलैंड कॉमनवेल्थ में जीत...

सीएम विष्णु देव साय ने की मदद तो न्यूजीलैंड कॉमनवेल्थ में जीत लिया मेडल

छत्तीसगढ़ में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बल्कि उन्हें तराशने की जरूरत है। ऐसा ही कुछ हुआ जब तलवारबाजी की खिलाड़ी रीबा बेन्नी मुख्यमंत्री की पहल पर न्यूजीलैंड में हो रहे कॉमनवेल्थ में सिल्वर मेडल जीत लिया। माता-पिता ने मुख्यमंत्री जनदर्शन में पहुंच कर विष्णुदेव साय का आभार जताया है।

जाने के लिए नहीं थे पैसे, सीएम बोले-चलो, सूटकेस तैयार करो

दरअसल छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री आवास में साप्ताहिक जनदर्शन का कार्यक्रम होता है। एक बार तलवारबाजी की खिलाड़ी रीबा बेन्नी का विषय आया। दअरलस खिलाड़ी का चयन न्यूज़ीलैंड के लिए हुआ था लेकिन प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए पैसे नहीं थे। जनदर्शन में जैसे ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने रीबा बेन्नी से कहा कि सूटकेस तैयार करो। पैसे का इंतजाम हो जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने सहृदयता से पहल करते हुए तत्काल राशि चार लाख रुपये स्वीकृत किया।

सिल्वर मेडल जीता तो सीएम का सम्मान करने आए माता-पिता

जब सरकार से सहायता मिल गई तो रीबा न्यूजीलैंड में प्रतियोगिता में शामिल हो सकी और सिल्वर मेडल जीत कर आ गई। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में इस खुशी को रीबा बेन्नी के माता-पिता ने मुख्यमंत्री के साथ साझा किया और सम्मान में उन्होंने साय को श्रीफल भेंट कर सहायता के लिए आभार जताया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments