HomeHindi NewsHaryanaसीएम सैनी गुरुग्राम में करेंगे 20 परिवादों की सुनवाई

सीएम सैनी गुरुग्राम में करेंगे 20 परिवादों की सुनवाई

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह कल 27 जून को जिला गुरूग्राम के दौरे पर रहेंगे। यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री 27 जून को गुरुग्राम में सुबह 9 बजे सिविल लाइंस स्थित जिला परिषद के स्वतंत्रता सेनानी सभागार में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करेंगे और 20 परिवादों की सुनवाई करेंगे। उन्होंने बताया कि सुबह 9 बजे आयोजित इस बैठक में सभी विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। ताकि शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments