HomeHindi NewsHaryanaसीएम सैनी ने कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना.. चुनाव के पहले मांगी...

सीएम सैनी ने कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना.. चुनाव के पहले मांगी थी मन्नत, अब मांगी यह दुआ

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने पत्नी सुमन सैनी के साथ असम में गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष मोहन लाल बडोली भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे मां के दर्शन करने का सौभाग्य मिलता है। मैं चुनाव के पहले भी आया था और चुनाव के बाद भी मैं मां के दर्शन करने आया हूं। सीएम ने कहा कि मैं हरियाणा प्रदेशवासियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। हमारे लोग स्वस्थ रहें और विकास की इस गाथा में मजबूती से अपना योगदान देते रहें। हमें जो बहुमत दिया गया है उसके लिए मैं प्रदेशवासियों का धन्यवाद करता हूं।

जलेबी खिलाकर दी जीत की बधाई

इधर, हरियाणा के संत कबीर कुटीर में आए प्रदेश के मेरे परिवारजनों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह को जलेबी खिलाकर एतिहासिक जीत की बधाई दी। सीएम ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अंत्योदय के भाव के साथ हर व्यक्ति तक पहुंच कर उसकी हरसंभव मदद करने के लिए हम दृढ़ संकल्पित हैं। हमारे लिए राजनीति सेवा का माध्यम है। नि:स्वार्थ सेवा ही हमारा संकल्प और संस्कार रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments