HomeHindi NewsHaryanaसीएम सैनी ने मृतकों को दी श्रद्धांजलि.. विज बोले-दोषियों को नहीं बख्शेगी...

सीएम सैनी ने मृतकों को दी श्रद्धांजलि.. विज बोले-दोषियों को नहीं बख्शेगी सरकार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि हादसे में कई लोगों के हताहत होने की सूचना अत्यंत दु:खद एवं हृदयविदारक है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारजनों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ। वहीं हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने कहा कि कल हुई घटना बहुत हृदयविदारक है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं। मुझे विश्वास है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments