HomeHindi NewsHaryanaसीएम सैनी ने बनाई मातूराम की देशी जलेबी.. कसा तंज, ये फैक्ट्री...

सीएम सैनी ने बनाई मातूराम की देशी जलेबी.. कसा तंज, ये फैक्ट्री में नहीं बनती

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गोहाना पहुंचे तो वे मशहूर हो चुकी मातूराम की दुकान पर पहुंचे और जलेबियां बनाईं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर जलेबी बनाते हुए वीडियो शेयर किया है। इसमें नायब सिंह जबेलियों को मिठास के लिए चाशनी में डुबो रहे हैं। बाद में सीएम सैनी और बीजेपी की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष मोहन लाल बडौली साथ बैठकर जलेबियां खाईं। सीएम ने तंज कसते हुए कहा-हरियाणा म्ह गोहाना की मातूराम की देशी जलेबी चलती हैं, फैक्ट्री की जलेबी नहीं।

इसलिए चर्चा में आई मातूराम की जलेबी

दरअसल हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान मातूराम हलवाई की जलेबी चर्चा में आई थी। चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी गोहाना में सभा करने पहुंचे थे। तब दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने उन्हें मातू राम की जलेबी खरीदकर दी थी। राहुल गांधी को यह जलेबी बहुत पसंद आई तो उन्होंने अपने भाषण में इसका जिक्र भी कर दिया। राहुल गांधी ने कहा था कि अगर यह जलेबी किसी बड़े कारखाने में बने तो कई लोगों को रोजगार मिलेगा। इसे अन्य जगहों पर निर्यात किया जा सकेगा। इससे अन्य लोग भी इस जलेबी के स्वाद का आनंद ले सकेंगे। चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस का मजाक बनना शुरू हुआ और जलेबी ट्रेंड करने लगी थी। जलेबी को लेकर कई ट्वीट किए गए और कांग्रेस पार्टी के मजे भी लिए। लोगों ने जलेबी को लेकर खूब मीम बनाए। बीजेपी की जीत के बाद पार्टी ने उसी जलेबी को केंद्र में रखकर कांग्रेस पर तंज कसा था। खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने इसका मजाक उड़ाया था। इसी जलेबी पॉलिटिक्स में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अब नया तडक़ा लगा दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments