HomeHindi NewsChhattisgarh Newsहरेली तिहार के लिए सजा सीएम निवास.. छोटे से गांव और मड़ई...

हरेली तिहार के लिए सजा सीएम निवास.. छोटे से गांव और मड़ई की तरह सजावट

छत्तीसगढ़ में हरेली तिहार की तैयारियों के लिए मुख्यमंत्री निवास सज गया है। यह एक छोटे से गांव के रूप में नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री निवास एक ग्रामीण मड़ई मेला की तरह सुंदर साजसज्जा में नजर आ रहा है। रहचुली झूला, गेड़ी और सुंदर बैलगाडिय़ों से पूरा परिसर हरेली की रौनक दिख रही है। आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हरेली के अवसर पर परंपरागत तरीके से पूजा करेंगे। वे किसान भाइयों को आधुनिक कृषि उपकरणों का वितरण भी करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments