HomeHindi NewsChhattisgarh Newsमप्र और छग के सीएम ने ओलंपित विजेता मनु भाकर व सरबजोत...

मप्र और छग के सीएम ने ओलंपित विजेता मनु भाकर व सरबजोत को दी बधाई

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर एवं सरबजोत सिंह को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड स्पर्धा में आप लोगों ने देश के लिए गौरव हासिल किया। इसके लिए आपको बहुत सारी शुभकामनाएं। अपने संदेश में उन्होंने लिखा कि मनु भाकर पहली भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक ही ओलंपिक खेल में दो पदक हासिल किए हैं। यह भारत के लिए विशेष उपलब्धि है।

प्रेरणास्रोत बन गई हैं मनु : मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ट्वीट कर कहा कि 2024 के 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतने पर बेटी मनु भाकर और सरबजोत सिंह को हार्दिक बधाई। सीएम ने कहा कि बेटी मनु आपने एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतकर न केवल नया इतिहास रचा है, बल्कि देश की अन्य बेटियों के लिए आप प्रेरणास्रोत बन गयी हैं। आप और देश के अन्य खिलाड़ी देश को ऐसे ही गौरवान्वित करते रहें, यही शुभकामनाएं हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments