HomeHindi NewsHaryanaसीएम नायब सिंह सैनी ने कल्पना चावला को किया नमन.. पर्रिकर को...

सीएम नायब सिंह सैनी ने कल्पना चावला को किया नमन.. पर्रिकर को भी किया याद

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा की बेटी कल्पना चावला को नमन किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि विश्व पटल पर हरियाणा प्रदेश और भारत देश का मान बढ़ाने वाली, नारी शक्ति की प्रयाय, साहस व शक्ति की प्रतिमूर्ति प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की जयंती पर उन्हें सादर नमन। कल्पना चावला हरियाणा के करनाल की रहने वाली थीं और नासा के स्पेस मिशन से लौटते समय दुर्घटना में जान चली गई थी।
ईमानदारी की मिसाल थे पर्रिकर
सीएम सैनी ने भारतीय राजनीति में ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के पर्याय रहे पूर्व रक्षा मंत्री एवं गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री, पद्म भूषण मनोहर पर्रिकर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है। पर्रिकर अपनी सादगी के लिए जाने जाते थे और उन्होंने अंतिम सांस तक गोवा और राष्ट्र की सेवा की। केंद्र में नरेंद्र मोदी को लाने का श्रेय भी उन्हें जाता है। वे देश के रक्षा मंत्री भी रहे। वे अक्सर गोवा में अपनी स्कूटर से घूमते हुए देखे जाते थे। अंतिम समय में वे गोवा के सीएम रहे और गंभीर बीमारी की हालत में भी काम करते रहे और विधानसभा में बजट भी पेश किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments