HomeHindi NewsHaryanaआला नेताओं से मिले सीएम नायब सिंह.. चुनाव की चुनौती पर हुआ...

आला नेताओं से मिले सीएम नायब सिंह.. चुनाव की चुनौती पर हुआ मंथन

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सत्ता संभालने के बाद दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने राजनीतिक मुद्दों और आने वाले चुनाव पर मोदी से बात की है। वे राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने भी पहुंचे और कई मुद्दों पर बात की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। दो दिन पहले ही मनोहर लाल खट्टर को हटाकर नायब सिंह सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया गया है। नई सरकार ने सदन में अपना बहुमत भी साबित कर दिया है। इसके बाद सीएम दिल्ली पहुंचे और आला नेताओं से कई मुद्दों पर विमर्श किया।
लोकसभा के बाद होंगे विधानसभा चुनाव
नई सरकार की चुनौती आने वाले लोकसभा चुनाव हैं, जहां भाजपा ने सभी 10 सीटें जीती थीं। इस बार भी भाजपा ने सभी 10 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। लोकसभा के बाद विधानसभा के चुनाव भी होंगे, फिर से सरकार में वापसी करना भाजपा के लिए चुनौती होगा। अगर भाजपा जीती तो हरियाणा में उसकी हैट्रिक होगी। जिस तरह से नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को कमान सौंपी गई है, उससे राज्य में भाजपा की स्थिति और भी मजबूत नजर आ रही है। वहीं पूर्व सीएम मनोहर लाल को लोकसभा चुनाव में उतारा गया है और उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments