HomeHindi NewsHaryanaसीएम नायब सिंह ने मां कामाख्या के किए दर्शन.. देश-प्रदेश के लिए...

सीएम नायब सिंह ने मां कामाख्या के किए दर्शन.. देश-प्रदेश के लिए की यह कामना

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह असम के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने गुवाहाटी में कामाख्या मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे मां कामाख्या के दर्शन करने का अवसर मिला है। मैं पूरे हरियाणा के उज्ज्वल भविष्य, उनके स्वास्थ्य और हरियाणा और पूरे देश के नई ऊंचाइयों को छूने की प्रार्थना करता हूं। यहां आकर मैं देख रहा हूं कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ईमानदारी से इस राज्य को तेज गति से आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। डबल इंजन की सरकार यहां विकास के लिए मजबूती से काम कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments