HomeHindi NewsHaryanaकर्णेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर सीएम नायब सिंह ने किया...

कर्णेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर सीएम नायब सिंह ने किया जलाभिषेक

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने करनाल के सुप्रसिद्ध श्री कर्णेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की और देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक किया। उन्होंने कहा कि महादेव को प्रिय सावन का पवित्र मास शुरू हो गया है। ऐसे में महादेव से समस्त प्रदेशवासियों पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की और हरियाणा प्रदेश की समृद्धि की कामना की। उन्होंने एक्स पर लिखा- ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्। पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान शिव की कृपा से सभी प्रदेशवासियों का जीवन सुख, समृद्धि और शांति से परिपूर्ण रहे। महादेव की अपार कृपा आप पर सदा बनी रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments