HomeHindi NewsHaryanaसीएम मनोहर लाल ने पुलवामा हमले को किया याद.. सुषमा स्वराज को...

सीएम मनोहर लाल ने पुलवामा हमले को किया याद.. सुषमा स्वराज को भी किया नमन

हरियणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पुलवामा के कायरतापूर्ण आतंकी हमले को कभी भुलाया नहीं जा सकता। माँ भारती की रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को मैं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मातृभूमि की संप्रभुता और अखंडता के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले हमारे बहादुर जवानों और उनके परिवारों का यह देश सदैव ऋणी रहेगा।
हरियाणा की लाड़ली बेटी को नमन
सीएम मनोहर लाल ने एक्स पर लिखा कि दिल्ली की प्रथम महिला मुख्यमंत्री व केंद्रीय विदेश मंत्री समेत अनेक संवैधानिक पदों को सुशोभित करने वाली हरियाणा की लाड़ली बेटी पद्मविभूषण स्व. श्रीमती सुषमा स्वराज जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता, प्रखर वक्ता सुषमा स्वराज का सरल, स्नेहपूर्ण स्वभाव व आदर्श विचार सदैव याद किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments