HomeHindi NewsHaryanaशताब्दी से दिल्ली पहुंचे सीएम मनोहर लाल, ट्रेन की सवारी को लेकर...

शताब्दी से दिल्ली पहुंचे सीएम मनोहर लाल, ट्रेन की सवारी को लेकर कही ये बात

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इसमें उनकी सादगी देखते ही बन रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शताब्दी ट्रेन से दिल्ली की यात्रा की। उनकी यह सादगी देख काफी लोग मुरीद हो रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि शताब्दी ट्रेन से दिल्ली आने में सवा घंटे का समय लगता है। और फ्लाइट से भी आने में इतना ही समय लग जाता है। नियमों का पालन करने और एयरपोर्ट पहुंचने में काफी समय लग जाता है। इससे रोजमर्रा के काम भी बाधित होते हैं। इसलिए ट्रेन से ही यात्रा करने में ठीक है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments