HomeHindi NewsHaryanaसीएम मनोहर लाल ने कल्पना चावला को दी श्रद्धांजलि.. हरियाणा से था...

सीएम मनोहर लाल ने कल्पना चावला को दी श्रद्धांजलि.. हरियाणा से था यह नाता

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कल्पना चावला को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि हरियाणा की बेटी एवं अंतरिक्ष पर पहुंचने वाली प्रथम भारतीय मूल की महिला कल्पना चावला को उनकी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि। अपनी वीरता और अदम्य साहस से उन्होंने न सिर्फ पूरे विश्व में देश को गौरवान्वित किया, अपितु महिला सशक्तिकरण का साक्षात उदाहरण पेश कर दुनियाभर की बेटियों के लिए भी प्रेरणास्त्रोत बनीं।
करनाल में हुआ था जन्म
कल्पना चावला का जन्म 17 मार्च 1962 में हरियाणा के करनाल में हुआ था। वे बचपन से ही आत्मविश्वासी रही हैं। कल्पना अपने चार भाई बहनों में सबसे छोटी थीं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई टैगोर बाल निकेतन स्कूल से की। 1976 में कल्पना ने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में अपनी बैचलर्स की डिग्री पूरी की। इसके बाद वे अमेरिका चली गईं। कल्पना अंतरिक्ष में जाने वाली पहली महिला अंतरिक्ष यात्री हैं। उन्होंने एक बार नहीं बल्कि दो बार अंतरिक्ष की सैर की है। 16 जनवरी, 2003 को कल्पना ने कोलंबिया फ़्लाइट एसटीएस 107 से दूसरी बार उड़ान भरी। 1 फरवरी 2003 को कल्पना चावला का अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर लौटते वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में कल्पना सहित मिशन में शामिल सात लोगों की मौत हो गई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments