HomeHindi NewsHaryanaसीएम खट्टर ने पीएम मोदी से दिल्ली में की मुलाकात, प्रदेश के...

सीएम खट्टर ने पीएम मोदी से दिल्ली में की मुलाकात, प्रदेश के विकास कार्यों पर हुई चर्चा

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की है। इस दौरान हरियाणा में चलाई जा रही योजनाओं व विकासात्मक कार्यों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दूरदर्शिता पूर्ण मार्गदर्शन उन्हें सदैव नई ऊर्जा के साथ जन सेवा की प्रेरणा देता है। इस शिष्टाचार भेंट के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से बताया कि प्रधानमंत्री के साथ शिष्टाचार भेंट के अवसर पर हरियाणा में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं विकासात्मक कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments