HomeHindi Newsफिट इंडिया रन में शामिल हुए सीएम धामी.. पुश-अप्स किए, यूसीसी पर...

फिट इंडिया रन में शामिल हुए सीएम धामी.. पुश-अप्स किए, यूसीसी पर यह बोले

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रायपुर के महाराणा प्रताप स्पोट्र्स कॉलेज के एथलेटिक्स ग्राउंड (गंगा कॉम्प्लेक्स) में फिट इंडिया रन में शामिल हुए। उन्होंने अन्य प्रतिभागियों के साथ पुश-अप्स किए। यह रन उनकी सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोट्र्स कॉलेज के एथलेटिक्स ग्राउंड से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सबसे पहले मैं उत्तराखंड की जनता को नमन करता हूं। आने वाले समय में हमें बहुत सी चुनौतियों पर काम करना है। आज देवभूमि उत्तराखंड को एक गौरव प्राप्त हुआ कि देवभूमि उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू करने वाला देश का पहला राज्य है।

हमारा संकल्प और मिशन पूरा होगा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जीवन में बहुत सारे अभाव होते हैं और बहुत सी परेशानियां होती हैं लेकिन इसके बावजूद अगर हममें संकल्प शक्ति है, तो समझ लीजिए कि हमारा संकल्प और मिशन पूरा होगा। आज फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम में आप सभी को संबोधित करना और आपके बीच आना, मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि फिट इंडिया केवल मजबूत शरीर के लिए ही नहीं बल्कि एक स्वस्थ मन और जीवंत आत्मा का आधार है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments