HomeHindi Newsऋषिकेश हादसे में यूकेडी नेता त्रिवेंद्र पंवार को सीएम धामी ने दी...

ऋषिकेश हादसे में यूकेडी नेता त्रिवेंद्र पंवार को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

ऋषिकेश के नटराज चौक के पास हुए भीषण हादसे में यूकेडी नेता और राज्य आंदोलनकारी त्रिवेंद्र पंवार समेत तीन लोगों की दुखद मौत हो गई। बुधवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी त्रिवेंद्र पंवार के आवास पहुंचे। उन्होंने परिवार से मिलकर शोक व्यक्त किया और उन्हें ढांढस बंधाया।

सीएम धामी ने त्रिवेंद्र पंवार की मृत्यु को अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने जानकारी दी कि हादसे की जांच के आदेश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। साथ ही, उन्होंने ऋषिकेश में ट्रांसपोर्ट नगर की तैयारियों और पार्किंग के लिए प्रक्रियाओं के अंतिम चरण में होने की बात कही।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments