HomeHindi NewsHaryanaमहाराष्ट्र के रण में उतरे सीएम धामी.. हरियाणा में रहा है शानदार...

महाराष्ट्र के रण में उतरे सीएम धामी.. हरियाणा में रहा है शानदार ट्रैक रिकॉर्ड

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराष्ट्र के मुंबई में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में अनेक काम हुए हैं। डबल इंजन की सरकार ने विकास के ऐतिहासिक काम किए हैं। भाजपा जो कहती है वो करती है। उन्होंने बांद्रा पश्चिम विधानसभा (महाराष्ट्र) से भाजपा प्रत्याशी एडवोकेट आशीष शेलार के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। सीएम धामी राजन नाइक (नालासोपारा) के पक्ष में आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे। सीएम धामी ने हरियाणा में भी ताबड़तोड़ रैलियां की थीं।

मुंबई में हुआ आत्मीय स्वागत

सीएम पुष्कर सिंह धामी के मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने पर बड़ी संख्या में प्रवासी उत्तराखंडवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान मातृशक्ति से मिले असीम स्नेह और आशीर्वाद से अभिभूत हूँ।

हरियाणा में की थीं कई रैलियां

सीएम धामी ने हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भी ताबड़तोड़ रैलियां की थीं। भाजपा के लिए उन्होंने दिन में 2 से 3 रैलियां कीं। भाजपा को यहां शानदार सफलता हासिल हुई। अब पार्टी ने उन्हें महाराष्ट्र चुनाव प्रचार में उतार दिया है। सीएम धामी की सहज, सरल छवि के कारण उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मतदाताओं में उनका गहरा प्रभाव है। यही वजह है कि उन पर महाराष्ट्र चुनाव की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments