HomeHindi NewsDelhi Newsसीएम पद के दावेदार प्रवेश वर्मा लगातार सक्रिय.. कहा-दिल्ली को खूबसूरत राजधानी...

सीएम पद के दावेदार प्रवेश वर्मा लगातार सक्रिय.. कहा-दिल्ली को खूबसूरत राजधानी बनाएंगे

दिल्ली की नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा के विजयी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा का अपने पैतृक गांव मुंडका पहुंचे, जहां पर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया। प्रवेश वर्मा ने कहा कि पार्टी ने और हमारे प्रधानमंत्री ने मुझे नई दिल्ली से चुनाव लडऩे का मौका दिया, मैं उनका धन्यवाद करता हूं। भाजपा के सभी नवनिर्वाचित विधायकों को बधाई। हमारी सरकार दिल्ली देहात, पूरी दिल्ली, सभी कॉलोनियों के लिए अच्छे काम करेगी। उन्होंने कहा कि डॉ साहब सिंह वर्मा द्वारा जो काम, जो सपने अधूरे रह गए थे, उन्हें पूरा किया जाएगा। हम प्रधानमंत्री मोदी के विजन को आगे बढ़ाएंगे। प्रवेश ने कहा कि काम बहुत है, चुनौतियां बहुत हैं, हम उन सभी को पार करेंगे। हम दिल्ली को एक बहुत खूबसूरत राजधानी बनाएंगे, जिस पर हम सभी को गर्व हो।

सीएम की रेस में शामिल हैं प्रवेश

प्रवेश वर्मा सीएम पद की रेस में सबसे आगे हैं। एक तो उन्होंने अरविंद केजरीवाल को हराया है, जो कि बहुत चुनौतीपूर्ण था। इसके साथ ही वे पूर्व सीएम साबिह सिंह वर्मा के पुत्र हैं। जिस तरह उन्होंने कल ही अमित शाह से मुलाकात की उससे यह अटकलें और बढ़ गईं। उनके समर्थक भी उन्हें सीएम बनाने की मांग कर रहे हैं। जिस तरह से प्रवेश वर्मा की भाषा-शैली है, उससे यही लग रहा है कि वे अपरोक्ष रूप से खुद सीएम पद की दावेदारी ठोक रहे हैं। उन्हें पहले ही पार्टी ने बता दिया था कि केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लडऩा है। दो बार के सांसद रहे प्रवेश वर्मा ने इस चुनौती को स्वीकारा और केजरीवाल को उन्हीं के क्षेत्र में जाकर पटखनी दे दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments