HomeHindi NewsEntertainmentसिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 में टक्कर.. बॉक्स ऑफिस पर इस...

सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 में टक्कर.. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने मारी बाजी

दीपावली के मौके पर रिलीज सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 के लिए बॉक्स ऑफिस पर पहला वीकेंड धमाकेदार रहा। दोनों फिल्मों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी है। चूंकि साल के इस सबसे बड़े क्लैश की चर्चा खूब हुई थी। रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी सिंघम अगेन का बजट 400 करोड़ रुपये है। 7 सुपरस्टार्स से सजी इस फिल्म ने पहले वीकेंड में देश में 121.00 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया तो अनीस बज्मी की डायरेक्शन में बनी भूल भुलैया ने अपने पहले वीकेंड में 106.00 करोड़ रुपये का नेट कारोबार किया है। इस फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपये है। इस तरह सिंघम अगेन ने कमाई के मामले में बाजी मार ली है।

अनोखा रिकॉर्ड बनाया, 25 करोड़ ज्यादा कमाए

दोनों फिल्मों ने एक अनूठा रिकॉर्ड भी बनाया है। दोनों ही फिल्मों ने साथ मिलकर 3 दिनों के वीकेंड में देश में 227 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं इसके साथ ही रणबीर कपूर की एनिमल और विक्की कौशल की सैम बहादुर का रिकॉर्ड भी टूट गया है। इन दोनों फिल्मों ने पहले वीकेंड में देश में 202.13 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। इस तरह फिल्म ने 25 करोड़ रुपए ज्यादा कमाए हैं।

रिकॉर्ड टूटना हाल-फिलहाल मुश्किल

हालांकि एनिमल ने अकेले हिंदी वर्जन से पहले वीकेंड में 176.58 करोड़ रुपये कमाए थे तो सैम बहादुर ने 25.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। सिंघम अगेन या भूल भुलैया 3 अकेले कमाई करने के मामले में एनिमल से काफी पीछे हैं। हालांकि सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 ने साथ मिलकर हिंदी सिनेमा में एक नया रिकॉर्ड जरूर बना दिया है, जो फिलहाल टूटता नहीं दिख रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments