HomeHindi NewsDelhi Newsशंभू बॉर्डर पर फिर झड़प.. पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

शंभू बॉर्डर पर फिर झड़प.. पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

किसान आंदोलन के दौरान हरियाणा और पंजाब की सीमा पर स्थित शंभू बॉर्डर पर फिर तनाव बढ़ गया है। पुलिस बैरिकेड के पास आ रहे आंदोलनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। शंभू बॉर्डर में बड़ी संख्या में किसानों की मौजूदगी है। कल भी पुलिस ने सख्ती से उन्हें रोक दिया था। आज फिर किसान दिल्ली कूच करने के लिए अड़े हुए हैं। दिल्ली की ओर जाने वाली सभी सीमाओं को पुलिस ने सील कर दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments