HomeHindi Newsईरान पर हवाई हमले का किया दावा.. बौखलाए पाकिस्तानी मीडिया ने गढ़ी...

ईरान पर हवाई हमले का किया दावा.. बौखलाए पाकिस्तानी मीडिया ने गढ़ी कहानी

ईरान ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला किया तो पाकिस्तान बौखला गया। पहले तो उसने ढिढाई से कह दिया कि हमले में सिर्फ बच्चे मारे गए हैं। लेकिन जब पूरे देश में थू-थू हुई, विश्व जगत में जगहंसाई हुई तो बेशर्म पाकिस्तान को शर्म आने लगी। फिर उसने वही किया, जो 2019 में भारत के साथ किया था। तब पाकिस्तान के फाइटर जेट ने भारत में घुसपैठ का प्रयास किया था, लेकिन भारतीय वायुसेना ने खदेड़ दिया था। तब मिग 21 ने पाकिस्तान के अमेरिका से दिए एडवांस एफ 16 विमान को मार गिराया था। बहरहाल कुछ ऐसी ही हरकत अब पाकिस्तान मीडिया की ओर से की जा रही है, ताकि अपने देशवासियों को यह दिलासा दिलाई जा सके कि हमने भी मारा है।
तारीख-जगह नहीं बताएंगे
पाकिस्तान मीडिया का कहना है ईरान में बीएलए (बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी) के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर पाकिस्तान एयरफोर्स ने हमले किए हैं। हालांकि पाकिस्तान या ईरान की ओर से कोई अधिकृत बयान नहीं आया है। ऐसे में मीडिया के इस दावे पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल बलूचिस्तान की सीमा ईरान से मिलती है। यहां हमेशा से पाकिस्तान का विरोध होता रहा है। दावा किया जाता है कि यहां पाकिस्तान ने अपने आतंकी पाल रखे हैं, जो ईरान को नुकसान पहुंचाते हैं। इएलिए ईरान ने दो दिन पहले एयर स्ट्राइक की थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments