HomeHindi NewsChhattisgarh Newsनव निर्वाचित विधायक सुनील सोनी जी को मुख्यमंत्री ने दी बधाई

नव निर्वाचित विधायक सुनील सोनी जी को मुख्यमंत्री ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायपुर दक्षिण विधानसभा से नव निर्वाचित विधायक श्री सुनील सोनी जी को विधायक पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के सभागार में आयोजित समारोह में श्री सुनील सोनी को विधायक पद की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि महापौर और सांसद के रूप में श्री सुनील सोनी जी के अनुभव से प्रदेश को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments