HomeHindi NewsChhattisgarh Newsछत्तीसगढ़ के पर्यटन को नई ऊंचाई, प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में बड़ी पहल

छत्तीसगढ़ के पर्यटन को नई ऊंचाई, प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में बड़ी पहल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश को महत्वपूर्ण पर्यटन परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार से 147.66 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

इस धनराशि से रायपुर के माना-तूता क्षेत्र में ‘चित्रोत्पला फिल्म सिटी’ और जनजातीय व सांस्कृतिक कन्वेंशन सेंटर का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से प्रदेश के पर्यटन ढांचे को मजबूती मिलेगी, स्थानीय संस्कृति को वैश्विक पहचान मिलेगी, और फिल्म निर्माण व फिल्म पर्यटन के नए अवसर उत्पन्न होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments