HomeHindi Newsजडेजा के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत जीता चेन्नई

जडेजा के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत जीता चेन्नई

चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स की टीम के बीच धर्मशाला के मैदान पर खेले जा रहे आईपीएल 2024 के मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम की हार हो गई है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 28 रनों के अंतर से पंजाब किंग्स की टीम को हरा दिया है। पंजाब किंग्स की टीम के सामने एक आसान सा लक्ष्य था, लेकिन जडेजा की शानदार गेंदबाजी और तुषार देशपांडे के द्वारा दिए गए शुरुआती झटकों से पंजाब किंग्स की टीम उबर नहीं सकी।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की ओर से रविंद्र जडेजा ने चार ओवर की गेंदबाजी में 20 रन देकर तीन सफलता हासिल की। इसके अलावा तुषार देशपांडे ने चार ओवर में 35 रन देकर दो विकेट हासिल किये। सिमरजीत सिंह ने भी दो विकेट हासिल किए। पंजाब किंग्स की टीम की ओर से सर्वाधिक रन प्रभसिमरन ने बनाये।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments